प्रवासी मजदूरों का पलायन रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रवासी मजदूरों का पलायन रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी का डर व काम धंधे बंद हो जाने के चलते अपने घरों के लिए पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों व गरीबों को रोकने के लिए जिला पुलिस द्वारका ने कमर कस ली है। पुलिस रोजाना हजारों गरीबों को खाना खिलाने के साथ-साथ राशन के पैकेट भी बांट रही है। जिसे देखते हुए मंगलवार को गरीबों व भूखे मजदूरों को राशन वितरण करने का आंकड़ा 50 हजार के पार पंहुच गया है।

गरीबों को राशन वितरित करते हुए संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह |

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि जिला अधिकारियों के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने भी राशन वितरण के कार्यक्रमों व बड़ी नजदीकी से नजर रखें हुए है। इतना ही नही सोमवार को उन्होने भी स्वयं गरीबों के बीच जाकर उन्हें खाने का सामान व दवाईयां बांटी। साथ ही सभी थानों के अधिकारी व एसएचओं अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एनजीओ, आरडब्ल्यूए व एमडब्ल्यूए की मदद से राशन वितरण के इस काम में अपना पूरा सहयोग दे रहे है। उन्होने बताया कि 29 और 30 मार्च को राशन पैकेट वितरण का आंकड़ा 12 से 13 हजार के करीब ही था लेकिन जिले से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूर भाईयों को रोकने के लिए व उन्हे भरपेट खाना उपलब्ध कराने के लिए राशन पैकेट की मांग काफी बढ़ गई है। मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 18 हजार पैकेट खाने के वितरित किये है। साथ ही जहां से भी मजदूरों के पलायन की सूचना मिलती है वहीं पुलिस तुरंत मौके पर पंहुचकर उन्हे समझाती है और उनकी यथा संभव मदद करती है। उन्होने कहा कि रोजाना हजारों लोग राशन वितरण में अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं और साथ ही गरीबों के लिए यथा संभव मदद भी कर रहे है। इस अवसर पर हयूमेन केयर संस्था के चेयरमैन डा. आर के मैस्सी ने बताया कि उनकी संस्था रोजाना गरीब व मजदूर भाईयों के लिए खाना वितरित करने का काम कर रही है। जिसके लिए पुलिस उनका पूरा सहयोग कर रही है ताकि कहीं कोई अफरा-तफरी का मामला न बन जाये। इसी तरह नजफगढ़, छावला, जाफरपुर, बाबा हरिदास नगर, मोहन गार्डन, बिंदापुर, द्वारका नार्थ व साउथ थानों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभा रहे हैं। पुलिस सड़कों, गलियों, बाजारों व कालोनियों में हर तरफ कड़ी निगरानी रखे हुए है। साथ ही जहां भी लोगों को मदद की जरूरत होती है वहां पुलिस तुरंत हर संभव सहायता के साथ पंहुच रही है। श्री अलफोंस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिसतरह से पुलिस लोगों के लिए अपनी जान की परवाह किये बगैर काम कर रही है उसी तरह लोगों को भी लाॅक डाउन का सम्मान करते हुए पुलिस का सहयोग करना चाहिए। उन्होने एक बार फिर लोगों से कहा कि वो घरों में रहें तभी देष सुरक्षित हो पायेगा। वर्ना हमे इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox