नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शुरुआत उमस के साथ हुई थी। लेकिन दोपहर तक मौसम बदल गया और बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया है। पूर्वी दिल्ली सहित नोएडा के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश हो सकती है। बारिश का ये सिलसिला कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। बारिश का सिलसिला अगले एक-दो दिन तक रहेगा। पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज और कल बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं आईएमडी ने यूपी के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर,बरेली,पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें से परेशान हरियाणा वालों को अगले तीन चार दिन राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार शाम से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया था।
मुंबई पानी-पानी
मुंबई में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी रही, जिससे मध्य रेलवे नेटवर्क के कल्याण और ठाकुर्ली स्टेशन के बीच व्यस्त समय के दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। सुबह कुछ इलाकों में महज एक घंटे में 34 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई है। वहीं गुजरात के सूरत में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखा गया। कई गाड़ियां पानी में बंद हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया