शेयर बाजार के रिकॉर्ड में आई मजबूती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सेंसेक्स 221 अंक तो वहीं निफ्टी 24300 के पार हुआ

कारोबार/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- 30 शेयरों का सेंसेक्स लगभग 314 अंकों की उछाल के साथ पहली बार 80,300 से ऊपर खुला। दूसरी ओर, निफ्टी 50 इंडेक्स 0.35% बढ़कर 24,369 पर पहुंच गया। बीएसई पर आईसीआईसीआई बैंक 100 अंकों से अधिक चढ़ा।


भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक गुरुवार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। 30 शेयरों का सेंसेक्स लगभग 314 अंकों की उछाल के साथ पहली बार 80,300 से ऊपर खुला। दूसरी ओर, निफ्टी 50 इंडेक्स 0.35% बढ़कर 24,369 पर पहुंच गया। बीएसई पर आईसीआईसीआई बैंक 100 अंकों से अधिक चढ़ा। सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और एमएंडएम 1.5% मजबूत होकर खुले। वहीं, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और इंडसइंड बैंक 1.3% तक कमजोर हुए। निफ़्टी आईटी में 1% की बढ़त दर्ज की गई। को फोर्ज और पर्सिस्टेंट सिस्टम ने 2% से अधिक की बढ़त हासिल की।


निफ्टी ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयर 0.5% तक मजबूत हुए। एकल शेयरों में काया के शेयर 10% तक उछले। कंपनी ने अपने पर्सनल केयर उत्पादों की सेल्स और मार्केटिंग के लिए मारिको के साथ सहयोग करने का ऐलान किया है। प्रमोटर स्टेक सेल की खबरों के बाद आईटीडी सीमेंटेशन के शेयरों में 6.7% की गिरावट आई। गुरुवार को एशियाई बाजारों के शेयर 27 महीनों के हाई पर पहुंच गए क्योंकि अमेरिकी रोजगार के नरम आंकड़ों ने सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना को कम किया है। जापान के निक्केई में 0.4% की बढ़त दिखी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox