
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- किरण चौधरी और श्रुति चौधरी सीएम आवास पहुंची। जहां बड़ी संख्या में किरण चौधरी के समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान किरण चौधरी ने सीएम की तारीफ कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मधुरभाषी, सरल मुख्यमंत्री जिनकी मैं दिल से कायल हूं।
किरण चौधरी ने कहा कि यहां वो लोग है जो हजार-हजार लोगों में पैंठ रखते है। सबको नहीं बुला सकी, लेकिन हम जल्द एक बड़ी रैली करेंगे। रैली करके नायब सैनी जी को फिर मुख्यमंत्री बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले पद संभाला है मगर जिस तरह से फैसले ले रहे है, वह तारीफ के काबिले है। किरण ने कहा कि सरपंचों की मुख्यमंत्री ने मौज क़रवा दी है। कांग्रेस के समय में 10 लाख ही थे। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग को प्लाट दिए जा रहे है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किरण चौधरी ने कहा कि संविधान-संविधान के नाम पर झूठ बोला गया, एक षड्यंत्र रचा गया।
किस चीज का जश्न मना रहे है- श्रुति चौधरी
वहीं, श्रुति चौधरी ने कहा कि जैसे कभी बंसी लाल ने सामान्य का विकास हर क्षेत्र का विकास किया वहीं लक्ष्य है। भाजपा वहीं पार्टी है जो अपने कार्यकर्ता को मान सम्मान देती है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस की भूल है 44 से 99 पर क्या आ गए इन्हें अभी भी विश्वास नहीं है कि ये विपक्ष में है। किस चीज का जश्न मना रहे है। लोग सरकार चुन चुके है तीसरी बार नेतृत्व मोदी जी के हाथ मे दिया है।
‘आपको मजबूती देने आए है’
श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपने मार्च में कमान संभाली मगर गांव गांव में ये चर्चा है कि लोगों के लिए ही दिन रात काम करते है। सीएम साहब को बताना चाहते है कि आपको मजबूती देने आए है। आपके और पूर्व मुख्यमंत्री जी के नेतृव में आगे बढ़ेंगे। भाजपा में जो शामिल नहीं हुए है उन्हें बताने का प्रयास करेंगे कि भाजपा में शामिल करवाएंगे।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव