
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- एएटीएस सेल ने आरोपी को गश्त के दौरान द्वारका एक्सप्रेसवे, नजफगढ़, दिल्ली दिचाऊं डिपो, के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से दूसरे राज्यों में शराब की आपूर्ति करता था। पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब के 70 कार्टन व 3500 कार्टन भी बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी चोरी और दिल्ली एक्साइज एक्ट के तीन मामलों में शामिल रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिले के अधिकतर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने टीम का गठन किया हुआ है। इस दौरान टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिरों को भी शामिल किया हुआ है। ऐसे में 24 जून की शाम 5:30 बजे एएसआई जितेंद्र, एचसी इंदर, एचसी हेमचंद और एचसी सोनू नजफगढ़ क्षेत्र में ग्रस्त कर रहे थे इस दौरान टीम को द्वारका एक्सप्रेसवे नजफगढ़ दिचाऊं दिशाओं डिपो के पास एक रेनॉल्ट लोगन का संदिग्ध हालत में जा रही थी। संदेह होने पर टीम ने कर को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रुकने की बजाय कार की गति बढ़ा दी। आगे रास्ता न मिलने पर पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संदीप बताया और वह दिचाऊं कलां दिल्ली का निवासी है। लगातार पूछताछ करने पर पता चला कि वह 70 कार्टन अवैध शराब की आपूर्ति करने दूसरे राज्यों में जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक रेनॉल्ट लोगन कर भी जब्त की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के तीन मामले सुलझाने का दावा कर रही है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड