द्वारका जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

-आरोपी पहले भी चोरी और दिल्ली एक्साइज एक्ट के चार मामलों में रहा शामिल -संयुक्त टीम ने आरोपी से 3500 कार्टन अवैध शराब की बरामद -पुलिस ने रेनॉल्ट लोगन कार, जिसमें शराब को ले जाया जा रहा था कि जब्त

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  एएटीएस सेल ने आरोपी को गश्त के दौरान द्वारका एक्सप्रेसवे, नजफगढ़, दिल्ली दिचाऊं डिपो, के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से दूसरे राज्यों में शराब की आपूर्ति करता था। पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब के 70 कार्टन व 3500 कार्टन भी बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी  चोरी और दिल्ली एक्साइज एक्ट के तीन मामलों में शामिल रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिले के अधिकतर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने टीम का गठन किया हुआ है। इस दौरान टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिरों को भी शामिल किया हुआ है। ऐसे में 24 जून की शाम 5:30 बजे एएसआई जितेंद्र, एचसी इंदर, एचसी हेमचंद और एचसी सोनू नजफगढ़ क्षेत्र में ग्रस्त कर रहे थे इस दौरान टीम को द्वारका एक्सप्रेसवे नजफगढ़ दिचाऊं दिशाओं डिपो के पास एक रेनॉल्ट लोगन का संदिग्ध हालत में जा रही थी। संदेह होने पर टीम ने कर को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रुकने की बजाय कार की गति बढ़ा दी। आगे रास्ता न मिलने पर पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संदीप बताया और वह दिचाऊं कलां दिल्ली का निवासी है। लगातार पूछताछ करने पर पता चला कि वह 70 कार्टन अवैध शराब की आपूर्ति करने दूसरे राज्यों में जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक रेनॉल्ट लोगन कर भी जब्त की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के तीन मामले सुलझाने का दावा कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox