दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

-‘जय फिलीस्तीन’ नारे पर बढ़ा विवाद,

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ‘जय फिलीस्तीन’के नारे के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के निशाने पर आ गए है। उन्होंने संसद में शपथ ग्रहण के दौरान ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा दिया था। अब इसके विरोध में दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।

दोनों संगठनों ने जमकर नारेबाजी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालात को बिगड़ते हुए देखते हुए पहले ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी। लेकिन वीएचपी और बजरंग दल के सदस्यों ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर नारेबाजी की। उनके हाथ में ओवैसी की आपत्तिजनक तस्वीरें थी।

खड़ा हो गया था विवाद

विरोध प्रदर्शन ने जो शख्स शामिल हुए थे उनमें से एक शख्स ने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया था जिसपर लिखा हुआ था, ‘संसद की मर्यादा तोड़े ऐसे सांसद, नहीं चाहिए, नहीं चाहिए।’गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ लेने के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया था कि विवाद खड़ा हो गया।

जय फिलिस्तीन का लगाया था नारा

शपथ लेने के बाद करीब 11 बजकर 15 मिनट पर ओवैसी ने ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन…. कहा। विवाद के बाद ओवैसी ने सफाई दी और कहा कि फिलिस्तीन बोलना संविधान के खिलाफ कैसे है। भाजपा सांसद जी किशन रेड्डी का काम ही विरोध करना है। इसके साथ ही एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, “हर कोई बहुत सी बातें कर रहा था। मैंने बस कहा कि जय भीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन। ये कैसे संविधान के खिलाफ है, मुझे कोई प्रावधान ही दिखा दीजिए।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox