अनशन की वजह से अचानक बिगड़ी आतिशी की तबीयत,अनशन का था चौथा दिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनशन की वजह से अचानक बिगड़ी आतिशी की तबीयत,अनशन का था चौथा दिन

-लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती -दिल्ली को पानी मिलने तक जारी रहेगा अनशन- आतिशी

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ –  दिल्ली में पानी की कमी को लेकर जल मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं।अनशन की वजह से देर रात लगभग तीन बजे आतिशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनको आनन फानन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। उनका ब्लड शुगर काफी ज्यादा डाउन हो गया था।

फिलहाल आतिशी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बता दें, पिछले चार दिन से आतिशी भूख हड़ताल पर हैं। उनका दावा है कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पानी रोक रहा है। जल मंत्री की तबीयत बिगड़ने पर उनको देखने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे और गोपाल राय भी अस्पताल पहुंचे।

आम आदमी पार्टी ने दी जानकारी
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। उन्होंने पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खाया था। वो हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

दिल्ली को पानी मिलने तक जारी रहेगा अनशन
गौरतलब है कि आतिशी ने सोमवार को कहा था कि अनिश्चितकालीन अनशन का चौथा दिन है। दिल्ली में पानी की भारी कमी है। हरियाणा ने पानी की सप्लाई कम कर दी है। मेरा बीपी और शुगर लो हो रहा है। मेरा वजन भी कम हो रहा है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली को पानी मिलने कर उनका अनशन जारी रहेगा।

टीएमसी ने दिया समर्थन
दूसरी तरफ, आतिशी के समर्थन में टीएमसी सांसदों के डेलिगेशन ने पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। सभी ने आतिशी के संघर्ष की सराहना की और संसद में दिल्ली की एकजुटता से आवाज उठाने का वचन लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox