T20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, 116 रन का रखा था टारगेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

T20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, 116 रन का रखा था टारगेट

-अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में बनाई जगह -8 रन से हारी बांग्लादेश

क्रिकेट/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – T20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने इतिहास रचा दिया। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अफगानिस्तान की जीत से T20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी लेकिन इस बार सुपर 8 में ही कंगारू टीम बाहर हो गई।

बांग्लादेश को अफगानिस्तान ने 8 रन से हराया है। इस मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम से निकाला गया क्योंकि मैच के बीच चार बार बारिश ने खलल डाला। चौथी बार जब बारिश हुई तो लक्ष्य का पीछा कर रहे बांग्लादेश के इनिंग में से एक ओवर की कटौती की गई और साथ ही टारगेट को भी कम कर दिया गया।

116 रन का रखा टारगेट

पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 116 रन का टारगेट रखा लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत जब ओवर को घटाकर बांग्लादेश की इनिंग को 19 ओवर का कर दिया गया तो उनको 114 रन का नया टारगेट मिला। ऐसा पहली बार है जब अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश की टीम को 105 रन में ही समेट दिया।

राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की

अफगानिस्तान का 114 रन डिफेंड करने के लिए कप्तान राशिद खान ने फ्रंट से लीड किया। राशिद खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। राशिद के अलावा नवीन-उल-हक की भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने भी चार विकेट लिए। इनके अलावा अफगानिस्तान के लिए उसकी ओपनिंग जोड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान ने कमाल की बल्लेबाजी की और 59 रन बनाए।

नवीन-उल-हक को प्लेयर ऑफ द मैच

जिसके बाद टीम 115 रन के फाइटिंग टोटल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। नवीन-उल-हक को उनकी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वहीं बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास के अलावा कोई बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सका।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox