हरियाणा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को हुड्डा ने किया संबोधित, किया बड़ा दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को हुड्डा ने किया संबोधित, किया बड़ा दावा

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जबसे लोकसभा के नतीजे आये है लोगों ने साफ संकेत दिया हैं कि इस 36 बिराद्रियां मन बना चुकी है। सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। लोग बस चुनाव का इंतजार कर रहे है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार की नियत ठीक नहीं है। ना मेरिट है। न रिजर्वेशन है। न नौकरी है। ये भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, न टीचर है न कर्मचारी है, हर जगह बेरोजगारी है। चुनाव देख कर क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ाई गई है। हमने विधानसभा में मुद्दा उठाया था। हम क्रीमीलेयर 10 लाख करेंगे। हम जो कहेंगे ये वो करेंगे। कौशल रोजगार भ्रष्टाचार का अड्डा है। हम आयेंगे तो HKRN को खत्म करेंगे। हमने ठेकेदारी सिस्टम खत्म किया था यहाँ सरकार खुद ठेकेदार बन रही है। हमने क्रीमीलेयर 10 लाख करेंगे सरकार ने 8 लाख कर दी।

सरकार के पास कोई स्कीम नहीं है- हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार के पास कोई स्कीम नहीं है हमारी ही स्कीम आगे ले जा रहे है। गरीबों को प्लाट के पोजेशन लेटर दिए गए हैं वहां जोहड़ बने हुए है। दिल्ली और हरियाणा में पानी के जंग नहीं है पानी की जंग पंजाब और हरियाणा की है पंजाब पानी नहीं दे रहा है। कलस्टर 2 को भी पानी नहीं मिल रहा है इसमें 7 जिले है। किरण चौधरी के इस्तीफे पर स्पीकर को संज्ञान लेना है, सारा हरियाणा मेरा ग्रह क्षेत्र है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है वो कोई उपलब्धि नहीं बताते।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox