
सऊदी अरब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के धार्मिक स्थलों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. शैतान को प्रतीकात्मक रूप से कंकड़ मारने की कोशिश करते समय कुछ लोग बेहोश हो गए। इस साल सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच हज यात्रा के दौरान 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हज के दौरान मौतें होना कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि इस दौरान कई बार 20 लाख से ज़्यादा लोग सऊदी अरब की यात्रा करते हैं। इसके अलावा, हज यात्रा के दौरान पूर्व में भगदड़ मचने की घटनाएं और महामारी भी फैल चुकी है। इस साल सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच हज यात्रा के दौरान 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हज के दौरान मौतें होना कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि इस दौरान कई बार 20 लाख से ज़्यादा लोग सऊदी अरब की यात्रा करते हैं. इसके अलावा, हज यात्रा के दौरान पूर्व में भगदड़ मचने की घटनाएं और महामारी भी फैल चुकी है।
जर्नल ऑफ इन्फेक्शन एंड पब्लिक हेल्थ के अप्रैल एडिशन में छपे एक लेख के अनुसार, हर साल हज के लिए कम आय वाले देशों से लाखों लोग आते हैं, जिनमें से कई को हज से पहले स्वास्थ्य देखभाल सेवा बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं मिलती है। इसमें कहा गया है कि इकट्ठा लोगों में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। हालांकि, इस साल मृतकों की संख्या से पता चलता है कि मौतों में वृद्धि का कारण कुछ और था।
हज यात्रियों की मौत
जॉर्डन और ट्यूनीशिया समेत कई देशों ने कहा है कि उनके कुछ यात्रियों की मौत मक्का के पवित्र स्थलों पर पड़ने वाली गर्मी के कारण हुई. बुधवार को मुख्य मस्जिद के पास भारतीय यात्री खालिद बशीर बजाज ने कहा कि उन्होंने इस साल हज के दौरान बहुत से लोगों को बेहोश होकर जमीन पर गिरते देखा।
मक्का में तापमान
सऊदी नेशनल सेंटर फॉर मेटेरोलॉजी के अनुसार, मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के धार्मिक स्थलों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. शैतान को प्रतीकात्मक रूप से कंकड़ मारने की कोशिश करते समय कुछ लोग बेहोश हो गए।
18 लाख से अधिक मुसलमानों ने किया हज
मिस्र के कई लोगों ने कहा कि वे गर्मी और भीड़ में अपने प्रियजनों से बिछड़ गए. सऊदी हज अधिकारियों के अनुसार, 2024 में 18.3 लाख से अधिक मुसलमानों ने हज किया, जिसमें 22 देशों के 16 लाख से अधिक लोग और सऊदी के 2,22,000 नागरिक और निवासी शामिल थे।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।