
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को नजफगहर के सुरखपुर रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम शिव कुमार उर्फ़ शिवा है जो नजफगहर के खैरा गांव का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट और सेंधमारी सहित 18 मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में साल 2017 में एक चोरी करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। द्वारका कोर्ट की जज नितिका कपूर द्वारा इसे इसी साल भगौड़ा भी घोषित किया गया था।
द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकरी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त बदमाश नजफगढ़ के सुरखपुर रोड पर किसी से मिलने आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और संदीप की टीम बनाई गई। पुलिस ने सुरखपुर रोड पर ट्रैप लगाकर इस बदमाश को उस वक्त गिरफ्तार किया जब यह यहाँ पर किसी से मिलने आया हुआ था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड