24 जून से लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। मोदी कैबिनेट के कितने सांसद लेंगे शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

24 जून से लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। मोदी कैबिनेट के कितने सांसद लेंगे शपथ

-पहले दिन 280 सांसद लेंगे शपथ -पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री बतौर सांसद लेंगे शपथ

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – कल यानी की 24 जून से लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री बतौर सांसद शपथ लेंगे। वहीं प्रोटेम स्पीकर के तौर पर ओडिशा के कटक से सांसद महताब के पास नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी है। इसके बाद नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी शपथ ग्रहण करेंगे। उसके बाद मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य सांसद के रूप में शपथ लेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में 58 लोकसभा के सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल 13 सदस्य राज्यसभा के सांसद है और एक मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। इसके साथ ही पीएम मोदी और उनके मंत्रियों के बाद अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार राज्यवार सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। संसद के इस सत्र में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा।

पहले दिन 280 सांसद लेंगे शपथ

गौरतलब है कि संसद सत्र के पहले दिन यानी 24 जून को 280 सांसद शपथ लेंगे। दूसरे दिन यानी 25 जून को 264 सांसद शपथ लेंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 28 जून को सरकार राष्ट्रपति के.के अभिभाषण पर चर्चा कराने की कोशिश करेगी।

लोकसभा अध्यक्ष के लिए इस दिन होगा चुनाव

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को होगा और इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री अपने मंत्रिपरिषद का सदन में परिचय कहाएंगे। राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। डिप्टी स्पीकर और प्रोटेम स्पीकर को लेकर सरकार के रुख से विपक्ष नाराज है। ऐसे में स्पीकर पद को लेकर विपक्ष द्वारा उम्मीदवार उतारा जा सकता है। अगर विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारता है, तो लोकसभा में शक्ति परीक्षण की नौबत आएगी। क्योंकि मतदान कराना होगा और तब पता चलेगा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के पास कितनी ताकत है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox