द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

-पुलिस ने आरोपी से पांच मोबाइल व कुछ चांदी के जेवरात किए बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने चोरी की वारदातों में लिप्त एक नामी बदमाश को पालम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम हिमांशु उर्फ़ पोटा है जो महावीर एन्क्लेव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये 5 मोबाइल ,एक महंगी घड़ी और कुछ चांदी के जेवरात बरामद किये है। यह पालम थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से ही चोरी के 17 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने चोरी के 7 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।

द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 13 जून को डाबड़ी थाने के अंतर्गत दो घरो में चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले की छानबीन के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर विवेक मंडोला की देखरेख में SI विनोद ,हेड कांस्टेबल कृष्ण ,अनिल ,कांस्टेबल राहुल और परवीन की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात का आरोपी चोरी किये 5 मोबाइल पालम इलाके में बेचने आने वाला है। पुलिस ने पालम में ट्रैप लगाकर इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox