नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब लोग काम करेंगे- नीतीश कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब लोग काम करेंगे- नीतीश कुमार

-नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया, सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार ने छुए मोदी के पैर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है। शुक्रवार को पुराने संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया।  प्रस्ताव के दौरान नीतीश कुमार ने जेडीयू की तरफ से नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने  नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए लेकिन मोदी ने उन्हें रोक लिया।

इसके साथ ही  नीतीश ने कहा,’10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं, फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पूरे देश की सेवा है पूरा भरोसा है जो कुछ भी बचा है अगली बार ये सब पूरा कर देंगे, जो भी राज्य का है। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे।’
नीतीश कुमार ने कहा, “हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि अगली बार जब आएंगे तो कुछ सीट जो ये (विपक्ष) जीत गए हैं अगली बार सब हारेंगे।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox