बेशर्मी छोड़ इस्तीफा दें केजरीवाल, जनता ने नकारा- आशीष सूद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेशर्मी छोड़ इस्तीफा दें केजरीवाल, जनता ने नकारा- आशीष सूद

-जेल का जवाब़ वोट से का नारा लेकर प्रचार में उतरे थे केजरीवाल -वो कोई भगत सिंह नही भ्रष्टाचार में जेल गए है

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनावों के परिणामों के बाद भाजपा एकबार फिर केजरीवाल व आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। जनकपुरी के बेक बिकानेर में प्रेस वार्ता में दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गोवा और जम्मू कश्मीर के सह-प्रभारी आशीष सूद ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कोई भगत सिंह नही है, भ्रष्टाचार में जेल गए है। अतः केजरीवाल को बेशर्मी छोड़ अपना इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि जिस नारे के साथ केजरीवाल जनता के बीच गए थे उसी जनता ने उन्हे नकार दिया है। साथ ही उन्होने कहा कि जो लोग नैतिकता के नाम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस्तीफा मांग रहे है उन्हे स्वयं अपने गिरेबां में झाकने की जरूरत है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा नेता श्री सूद ने कहा कि केजरीवाल की चाल को अब दिल्ली की जनता समझ गई है। क्योंकि केजरीवाल के पास विकास के नाम पर कोई उपलब्धि नही है इसी लिए केजरीवाल जेल का जवाब वोट से का नारा देकर जनता के बीच गए थे। लेकिन जनता ने उन्हे पूरी तरह से नकार दिया है। लेकिन केजरीवाल बेशर्मी की सारी हदे पार कर चुके हैं। फिर भी सीएम पद से इस्तीफा नही दे रहे हैं। उन्हे पता है कि जिस दिन सीएम पद से इस्तीफा दे दिया उसी दिन उनकी पार्टी खत्म हो जाएगी।
             उन्होने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यालयों में सुगबुगाहट है कि जिस एक लाख की चुनाव बाद महिलाओं को देने की घोषणा की थी उस पर बहस जारी है वहीं केजरीवाल ने वोट के महिलाओं को 1 हजार रूपये हर महीने देने की घोषणा की थी जो अब दिल्ली की महिलाओं पर कोई असर नही दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। दिल्ली की जनता ने बता दिया कि जनता उनसे नाराज है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है। विकास के नाम पर सिर्फ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लूट मचाई है।
            श्री सूद ने कहा कि केजरीवाल इस बार भी दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाकर वोट लेना चाहते थे और जो केजरीवाल पीएम मोदी का इस्तीफा मांग रहे है। उन्होने तो बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी है। आज जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। सीवरों से पानी बाहर जाने की बजाए घरों में वापिस आ रहा है। अस्पतालों में दवाईयों के नाम पर घोटाला हो रहा है। शिक्षा के नाम पर छात्रों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। तो कैसे जनता केजरीवाल पर भरोसा कर सकती है। जो केजरीवाल को भाजपा को जड़ से उखाड़ने के लिए जोर शोर से चिल्ला रहा था आज वही केजरी वाल दिल्ली में एक भी सीट नही प्राप्त कर सका है यानी जनता ने उसे नकार दिया है।
             उन्होने कहा कि हम दिल्ली में जनता के बीच जाऐगे और केजरीवाल की पोल खोलेंगे तथा केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करेंगे। और नैतिकता के आधार पर आप के सभी विधायकों को भी इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बने और जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox