पीएम मोदी का शपथग्रहण अब 9 जून को, बदला शेड्यूल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी का शपथग्रहण अब 9 जून को, बदला शेड्यूल

-स्मृति-राजीव चंद्रशेखर को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल बदल गया है। अब 8 जून की बजाए 9 जून गुरुवार को शाम 6 बजे होने जा रहा है।  लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है।

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हुई अहम बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। भाजपा को सहयोगी दलों के 53 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। इसबार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। गठबंधन में चंद्रबाबू की तेदेपा 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जदयू 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

पीएम आवास पर एनडीए की बैठक जारी, संभावना जताई जा रही है कि नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति से मिलकर आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। ’सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध’ एनडीए की बैठक के प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए के दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता के साथ लड़ा और जीता। हम सभी नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए को अपना नेता चुनते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“ 4 जून को इलेक्शन कमिशन ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी किए। इसमें इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली है। जबकि, बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को कुल 292 सीटें मिली हैं। इसमें से बीजेपी को अकेले 240 सीटें हासिल हुई है। भाजपा अकेले बहुमत नहीं जुटा पाई है। लेकिन सहयोगी दल के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox