दोनों के बीच हुई सुलह, नहीं होगा हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दोनों के बीच हुई सुलह, नहीं होगा हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक

-सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही नताशा की एक तस्वीर ने साझा किया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी खूबसूरत पत्नी नताशा स्टैनकोविक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिनों पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘पांड्या’ सरनेम को हटा लिया था। वहीं आज नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर को साझा किया है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक कई साल पहले एक नाइट क्लब में पहली बार मिले थे। सूत्रों की मानें तो दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कुछ समय डेट करने के बाद बाद कोर्ट मैरिज किया था। बाद उन्होंने एक भव्य समारोह में शादी भी रचाई थी। जिसमें उनके बेटे अगस्त्य भी शामिल हुए थे।

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘पांड्या’ सरनेम को हटा लिया। तभी से दोनों के फैंस को लगने लगा की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं आज नताशा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने कुत्ते की तस्वीर को साझा करते हुए ‘बेबी पांड्या’ लिखा है।
अब सोशल मीडिया पर नताशा की यह स्टोरी वायरल हो रही है। जहां कुछ लोग इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सुलह हो गया है। वहीं कुछ लोग दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। हार्दिक इन दिनों न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रेनिंग में व्यस्त हैं।
नताशा की पोस्ट को कई लोगों ने शेयर किया है। वहीं कई पैपराजी ने भी इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को साझा किया है। जहां कई यूजर्स आकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘यह सब बस स्टंट था, आईपीएल में मिले हार से ध्यान भटकाने के लिए’, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘सही खेल गए दोनों पति-पत्नी’।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox