चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मी ने मारा कंगना को रनाउत थप्पड़  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मी ने मारा कंगना को रनाउत थप्पड़  

-सीआईएसएफ कर्मी निलंबित, किसानों पर कंगना के बयान से नाराज थी कुलविंदर

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी से लोकसभा सीट भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीती कंगना रनाउत को थप्पड़ मारा है। यह घटना उस समय घटी जब कंगना अपनी फ्लाइट के लिए सुरक्षा जांच से गुजर रही थीं। कंगना ने बताया कि जब वह सुरक्षा जांच के लिए लाइन में खड़ी थीं, तब कुलविंदर कौर ने उनसे दुर्व्यवहार किया और फिर उन्हे थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ कर्मी कंगना के किसानों पर बयान को लेकर नाराज थी।

          सूत्रों के अनुसार कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब चैकिंग कर रही थीं तो वहां उपस्थित सीआईएसएफ में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उनसे पूछा कि मैडम आप बीजेपी से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही। इसको लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोप लग रहे है कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। हालांकि एयरपोर्ट से सीईओ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

          कंगना ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कंगना ने इस घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होनी चाहिए।

         सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कंगना ने न्याय की मांग की है और कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
         यह घटना दर्शाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है। चल रही जांच का उद्देश्य इस चौंकाने वाली घटना के कारणों को उजागर करना है, और कंगना की सख्त कार्रवाई की मांग इस तरह के मामलों में जवाबदेही और न्याय की आवश्यकता पर जोर देती है।
         बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने जीत दर्ज की है। कंगना ने मंडी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हराया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox