
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल बदल गया है। अब 8 जून की बजाए 9 जून गुरुवार को शाम 6 बजे होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है।

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हुई अहम बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। भाजपा को सहयोगी दलों के 53 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। इसबार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। गठबंधन में चंद्रबाबू की तेदेपा 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जदयू 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

पीएम आवास पर एनडीए की बैठक जारी, संभावना जताई जा रही है कि नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति से मिलकर आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। ’सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध’ एनडीए की बैठक के प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए के दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता के साथ लड़ा और जीता। हम सभी नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए को अपना नेता चुनते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“ 4 जून को इलेक्शन कमिशन ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी किए। इसमें इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली है। जबकि, बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को कुल 292 सीटें मिली हैं। इसमें से बीजेपी को अकेले 240 सीटें हासिल हुई है। भाजपा अकेले बहुमत नहीं जुटा पाई है। लेकिन सहयोगी दल के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?