नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की तारीख 1 जून को खत्म हो रही है। इसके बाद उन्हें 2 जून को वापस तिहाड़ जेल जाना होगा, लेकिन इस बीच केजरीवाल की सेहत को लेकर आम आदमी पार्टी ने जो खबर दी है, वह चिंताजनक है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मीडिया से कहा कि केजरीवाल का कीटोन लेवल बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अचानक वजन घटने और कीटोन के स्तर में वृद्धि से किडनी को नुकसान और कैंसर हो सकता है। आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी अंतरिम जमानत को 7 दिन के लिए बढ़ाने की गुहार लगाई है।
केजरीवाल की सेहत पर क्या बोलीं आतिशी?
शिक्षा मंत्री आतिशी ने केजरीवाल के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी अंतरिम जमानत के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी है। जब वह ईडी की न्यायिक हिरासत में थे तो उनका वजन 7 किलो कम हो गया था। अचानक वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है।
आतिशी ने आगे कहा कि शुरुआती परीक्षणों से पता चला है कि उनके कीटोन का स्तर बहुत अधिक है। अचानक वजन कम होना और कीटोन का उच्च स्तर किडनी की क्षति और कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें अपने पूरे शरीर का पीईटी स्कैन समेत कई अन्य गंभीर परीक्षणों से गुजरना होगा।
केजरीवाल की अंतरिम जमानत कब खत्म होगी?
सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत 2 जून को खत्म हो जाएगी। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें वापस तिहाड़ जेल जाना होगा। इससे पहले केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इसे आगे बढ़ाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि सभी टेस्ट होने के बाद वह 9 जून को सरेंडर करेंगे। हालांकि, कोर्ट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे