
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- घोटालेबाज धोखाधड़ी करने के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। अब एक नए तरह का घोटाला सामने आया है। इसमें एटीएम कार्ड बनवाने के नाम पर जालसाज लोगों से पैसे ठग रहे हैं। इसलिए आज हम आपको इससे बचने के तरीकों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। आप भी इन्हें फॉलो कर सकते हैं। हम आपको कुछ तरीके भी बताएंगे जिससे आपको ये जानकारी मिल जाएगी।
कैसे हो रहा है घोटाला?
नोएडा निवासी एक महिला के पास कुछ दिन पहले एक कॉल आई। इसमें जालसाजों ने बताया कि उनका डेबिट कार्ड खत्म होने वाला है और उन्हें नया कार्ड बनवाना होगा। यह जानकर महिला हैरान रह गई और आगे की कार्रवाई के लिए कहा। जालसाज ने फोन पर उनसे बैंक में दर्ज नाम और पता पूछा। इसके बाद महिला से कहा गया कि उसे कुछ जानकारी साझा करनी होगी, जिसके बाद नया कार्ड बनाया जाएगा।
महिला का भरोसा जीतने के लिए जालसाज ने कहा कि उसे फोन पर कोई भी निजी जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं है। एक ऐप का लिंक भी भेजा। साथ ही इसे डाउनलोड करने के लिए भी कहा। जब ऐप डाउनलोड किया गया तो उसमें कुछ जानकारी दर्ज करने का विकल्प आया। जिसमें पुराने डेबिट कार्ड की जानकारी साझा करनी थी। जैसे ही महिला ने यहां जानकारी साझा की, उसके फोन पर एक ओटीपी आया।
जालसाज ने पीड़िता से इस बारे में पूछा और कहा कि वह ओटीपी साझा नहीं कर सकती। इसके बाद स्कैमर ने दूसरे ऐप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही महिला ने वह ऐप डाउनलोड किया, उसका फोन हैक हो गया। दरअसल ये VPN कनेक्ट ऐप था। इसके बाद जालसाज ने ओटीपी समेत सारी जानकारी हासिल कर ली और बैंक खाते से एक लाख रुपये गायब कर दिये। ऐसे में आपको भी ऐसे स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची