पिज्जा खाने से एक ही परिवार के 9 लोग हुए बीमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पिज्जा खाने से एक ही परिवार के 9 लोग हुए बीमार

दुकान से खरीद कर खाया पिज्जा, थोड़ी देर बाद एक-एक सदस्य ने की उल्टी

झारखंड/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  काफी लोग पिज्जा खाने के शौकीन हैं। ज्यादातर लोग घर पर ही ऑनलाइन आर्डर कर पिज्जा मंगवाते हैं। वहीं, झारखंड के कोडरमा जिले में पिज्जा खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला जिले के नगर खारा का है। बताया जा रहा है कि परिवार ने गांधी चौक स्थित एक दुकान से पिज़्ज़ा खरीद कर खाया था। पिज्जा खाने के बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे हैं। बीमार पड़े लोगों ने बताया कि घर के कुल 9 लोग बीमार पड़े हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल, सभी की हालत ठीक है।

बता दें कि पिज्जा भट्टी में बनाए जाने वाली चपटी डबल रोटी होती है, जिसे मुख्यतः टमाटर की चटनी, चीज़ और अन्य विविध टॉपिंग के साथ परोसा जाता है। पिज्जा में मोज़ेरेला चीज़ का भी इस्तेमाल किया जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox