
झारखंड/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- काफी लोग पिज्जा खाने के शौकीन हैं। ज्यादातर लोग घर पर ही ऑनलाइन आर्डर कर पिज्जा मंगवाते हैं। वहीं, झारखंड के कोडरमा जिले में पिज्जा खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला जिले के नगर खारा का है। बताया जा रहा है कि परिवार ने गांधी चौक स्थित एक दुकान से पिज़्ज़ा खरीद कर खाया था। पिज्जा खाने के बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे हैं। बीमार पड़े लोगों ने बताया कि घर के कुल 9 लोग बीमार पड़े हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल, सभी की हालत ठीक है।
बता दें कि पिज्जा भट्टी में बनाए जाने वाली चपटी डबल रोटी होती है, जिसे मुख्यतः टमाटर की चटनी, चीज़ और अन्य विविध टॉपिंग के साथ परोसा जाता है। पिज्जा में मोज़ेरेला चीज़ का भी इस्तेमाल किया जाता है।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची