मोहाली में पुलिस ने बड़े साइबर क्राइम रैकेट का किया पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहाली में पुलिस ने बड़े साइबर क्राइम रैकेट का किया पर्दाफाश

-पंजाब पुलिस ने 2 फर्जी कॉल सेंटर्स का किया भंडाफोड़, 155 कर्मचारियों को किया राउंडअप

पंजाब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोहाली में बड़े साइबर क्राइम रैकेट का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने 24 घंटों के दौरान मोहाली में 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़  करते हुए 155 को काबू कर लिया है। पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान वी. नीरजा, एडीजीपी स्टेट साइब्रक क्राइम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने 2 फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कॉल सैंटरों में 150 से 200 कर्मचारी करते थे, जिनमें से ज्यादातर गुजराती हैं। पुलिस ने रेड करके इनमें से 155 कर्मचारियों को राउंडअप कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 18 को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और 137 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पंजाब पुलिस बताया कि इन कॉल सेंटर में विदेशों में बैठे लोगों से ठगी मारी जाती थी। ये लोगों से कस्टमर केयर बनकर सम्पर्क करते थे।  इसके बाद ऑनलाइन लोन व ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के नाम ठगी करते थे। पहले ये लोगों को एक लिंक भेजते थे फिर उसे खोलने के लिए कहा जाता था जिसके लोगों से ठगी कर ली जाती थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनसे भारी संख्या में मोबाइल फोन सहित 79 कम्प्यूटर व 206 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ये भी बताया कि फेज-7 और फेज-8 बी से संचालित दोनों कॉल सेंटर दूसरे देशों में रहने वाले लोगों को कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए रखरखाव सेवाएं प्रदान कर रही थीं और फिर उन्हें उनके बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा रहा था। पुलिस ने मोहाली के राज्य साइबर सेल थाने में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox