पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया कार शोरूम में गोलीबारी का एक आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया कार शोरूम में गोलीबारी का एक आरोपी

दिल्ली के तिलकनगर में कार शोरूम में अजय उर्फ गोली ने भी की थी गोलीबारी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिम दिल्ली में एक कार शोरूम पर गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल एक शूटर को दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ शाहबाद डेरी इलाके के पास हुई बताई जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें जानकारी मिली कि पुर्तगाल में रह रहा गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का शार्पशूटर अजय उर्फ गोली बाहरी दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव आएगा। एक टीम बनाई गई और जाल बिछाया गया।“ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे टीम ने अजय को होंडा सिटी कार में रोका। अधिकारी ने कहा, ’’उसे रुकने का इशारा किया गया, तभी आरोपी पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा।’ उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में उसे गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

           पुलिस के अनुसार हरियाणा के रोहतक का मूल निवासी अजय, हरियाणा और दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कई मामलों समेत एक दर्जन से ज्यादा वारदातों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक वह 10 मार्च को सोनीपत के मुरथल में एक व्यापारी की हत्या में भी शामिल था। अधिकारी ने कहा, “उसने मुरथल में एक व्यापारी को उसकी कार से खींच लिया था, उसका पीछा किया था और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।“
         पुलिस के अनुसार अजय ने 6 मई को 27 साल के मोहित रिधाऊ के साथ मिलकर तिलक नगर इलाके में पुरानी लक्जरी कार के एक शोरूम पर गोलीबारी की थी। गोलियां कांच के दरवाजों और खिड़कियों पर लगी थीं जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। गोलीबारी की घटना के बाद हमलावरों ने मौके पर हाथ से लिखा एक नोट छोड़ा था, जिसमें तीन बदमाशों -भाऊ, नीरज फरीदकोट और नवीन बाली के नाम लिखे थे। पुलिस ने बताया था कि शोरूम के मालिक को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आयी थी और फोन करने वाले ने उनसे रंगदारी के रूप में पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस के अनुसार बाद में रिधाऊ को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया था।
         बृहस्पतिवार को विशेष प्रकोष्ठ ने नवीन बाली और हिमाशु भाऊ के सक्रिय सदस्य 27 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि वह 6 मई को हुई गोलीबारी की घटना में भी कथित तौर पर शामिल था। पुलिस ने बताया कि अभिषेक पहले दिल्ली और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के चार मामलों में शामिल था।
         पुलिस के अनुसार, जब अभिषेक आया और उसने पुलिस पार्टी को देखा, तो उसने अपनी पिस्तौल निकाल ली और टीम पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया और उससे हथियार छीन लिया। अभिषेक अपने पिता की मौत के बाद कुछ अपराधियों के संपर्क में आया और छह मई की गोलीबारी की घटना के बाद उसने आरोपियों को शरण दी थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox