जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का दौरा

सिद्धार्थ राव , नई दिल्ली/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, जो पिछले 30 वर्षों से फैशन डिज़ाइनिंग के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था के छात्रों ने  भारत के सबसे बड़े आधिकारिक निवास राष्ट्रपति भवन का दौरा कर उसके ऐतिहासिक और शानदार कला और वास्तुकला का अध्यन किया। 

राष्ट्रपति भवन सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया था और यह भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला का मिश्रित उदहारण है। छात्रों को इस शानदार इमारत के निर्माण, डिजाइन, योजना और कला शैलियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में गहराई से समझाया गया। 

जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक सुश्री रूपल दलाल ने कहा, “हम अपने छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रपति भवन एक प्रतिष्ठित इमारत के साथ-साथ, भारतीय वास्तुकला का शानदार नमूना है और मुझे यकीन है कि इंटीरियर डिजाइन के छात्रों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यात्रा के दौरान बहुत कुछ सीखा होगा। ”

(कार्यकारी निदेशक)
सुश्री रूपल दलाल

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox