मेरे पति मुझे बखूबी समझते हैं, पति निक जोनस से अनोखा तोहफा पाकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरे पति मुझे बखूबी समझते हैं, पति निक जोनस से अनोखा तोहफा पाकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली/ –   प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनास से एक अनोखा तोहफा मिला है जिसे पाकर वो बहुत उत्साहित हैं. निक जोनास ने प्रियंका को क्रिसमस पर एक स्नोमोबाईल (बर्फ पर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी) तोहफे के रूप में दिया है और प्रियंका इसे पाकर खूब खुश हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनके चेहरे को हाव-भावों को देखकर समझा जा सकता है कि प्रियंका को निक का दिया यह तोहफा कितना पसंद आया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सांता ने मुझे यह बैट मोबाइल दिया है. मेरे पति मुझे बखूबी समझते हैं. धन्यवाद और प्यार. हैशटैगक्रिसमस.”

https://www.instagram.com/p/B6hercWpaiK/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर किया वीडियो साझा

निक जोनास के लिए उनकी पत्नी का हंसता-मुस्कुराता चेहरा ही उनके लिए क्रिसमस का तोहफा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने नए स्नोमोबाल पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में निक ने लिखा है, “उसकी मुस्कुराहट को देखने से बेहतर और कुछ भी नहीं है. हैशटैगक्रिसमस.” इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनास की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों ही कपल बहुत जबरदस्त लग रहे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “यह सबसे ज्यादा खुशियों वाला क्रिसमस था. हमसे आप तक, मेरी क्रिसमस.” वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ में नजर आईं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox