माहिरा शर्मा ने मारा पारस छाबड़ा को थप्पड़, गुस्से से लाल हुए संस्कारी प्लेबाॅय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

माहिरा शर्मा ने मारा पारस छाबड़ा को थप्पड़, गुस्से से लाल हुए संस्कारी प्लेबाॅय

नई दिल्‍ली:  बिग बॉस 13 में इन दिनों जमकर घमासान हो रहा है. चाहे लग्जरी टास्क हो या किचन ड्यूटी, हर बात पर ‘बिग बॉस 13’ में कंटेस्टेंट लड़ते झगड़ते दिखाई दे रहे हैं. हैरान करने वाली बात तो तब हुई जब माहिरा शर्मा ने पारस छाबड़ा को थप्पड़ मार दिया और इस बात पर संस्कारी प्लेबॉय अपना आपा खो बैठे. इससे जुड़ा ‘बिग बॉस 13’ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है, साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

https://twitter.com/BiggBossFever/status/1212806937160511489

‘बिग बॉस 13’ का यह वीडियो द खबरी ने अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के बीच नोंक-झोंक होती नजर आ रही है. वीडियो में पहले रोटी को लेकर माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, आसिम रियाज , रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा में झगड़ा होता है. इसपर रश्मि देसाई कहती हैं कि मुझे माहिरा शर्मा से रोटी नहीं बनवानी है. माहिरा शर्मा गुस्से में बैठी होती हैं, जिन्हें मनाने के लिए पारस छाबड़ा उनके पास आते हैं. लेकिन तभी माहिरा शर्मा उन्हें थप्पड़ मार देती हैं, इस बात पर अपना आपा खो बैठे पारस छाबड़ा ने कहा “मुझसे बेकार की बातों पर झगड़े मत करना. मैं ऐसी लड़कियों से दूर रहता हूं, जो लड़कों पर हाथ उठाए. मेरे लिये मेरा आत्म सम्मान पहले है.” इसके अलावा ‘बिग बॉस 13’ में एक और ट्विस्ट आने वाला है. दरअसल, घरवालों से मिलने के लिए ज्योतिश आते हैं, जो उन्हें उनके जीवन से जुड़ी कई बातों से अवगत कराते हैं. इसमें उन्होंने आरती सिंह को बताया कि उनकी शादी के योग बन रहे हैं. इससे इतर बता दें कि इस बार बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा, शेफाली जरीवाला और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox