हां ना के बीच राहुल गांधी ने किया रायबरेली से नामांकन दाखिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हां ना के बीच राहुल गांधी ने किया रायबरेली से नामांकन दाखिल

-सोनिया, प्रियंका और खरगे रहे मौजूद, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

रायबरेली/शिव कुमार यादव/- हां ना, ना हां करते हुए आखिर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने उत्‍तर प्रदेश की हॉट सीट मानी जानी वाले रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका और कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ मौजूद रहे। कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर अचानक राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाये जाने से सुर्खियों में रहने वाला यह निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि राहुल गांधी एकबार फिर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

         रायबरेली सीट को ‘वीवीआईपी’ सीट भी कहा जाता है, जहां से पहले दो आम चुनाव में राहुल के दादा फिरोज गांधी विजयी हुए थे। रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में फिरोज गांधी द्वारा रखी गयी मजबूत नींव को उनकी पत्नी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने और मजबूती प्रदान की तथा 1967, 1971 और 1980 के चुनाव में इस सीट पर जीत हासिल की।
         कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी इस बार भी दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे। वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। वह वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस बार भी राहुल वायनाड से चुनाव मैदान में हैं लेकिन बढ़ते दबाव के कारण अब कांग्रेस ने उन्‍हें रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव मैदान में उतार दिया है।

पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान
राहुल गांधी और शर्मा शुक्रवार को क्रमशः रायबरेली और अमेठी से अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। इन दोनों सीट पर सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार यानी आज है। राहुल गांधी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और बहनोई रॉबर्ट वाद्रा के साथ शुक्रवार को अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे। उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी थे।
          नामांकन दाखिल करने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रायबरेली पहुंचे। कांग्रेस ने शुक्रवार को तड़के इन दोनों सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox