लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में आज PM मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में आज PM मोदी

-कृष्णानगर, पूर्व बर्धमान और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में लोगों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार रात को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोदी शुक्रवार को राज्य में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी हवाई अड्डे से सीधे राजभवन गए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।                    अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी रात करीब 10.20 बजे राजभवन पहुंचे। राजभवन और शहर के अन्य हिस्सों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।” राजभवन में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

पीएम मोदी का कोलकाता दौरा

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार को तीन सार्वजनिक सभाओं – कृष्णानगर, पूर्व बर्धमान और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस द्वारा जारी सलाह के अनुसार, मालवाहक वाहन केवल विशिष्ट घंटों के दौरान ही शहर में प्रवेश करेंगे, जबकि अन्य वाहनों को पीएम की निर्धारित रैलियों के अनुसार प्रतिबंधित और डायवर्ट किए जाने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox