
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार रात को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोदी शुक्रवार को राज्य में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी हवाई अड्डे से सीधे राजभवन गए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी रात करीब 10.20 बजे राजभवन पहुंचे। राजभवन और शहर के अन्य हिस्सों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।” राजभवन में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
पीएम मोदी का कोलकाता दौरा

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार को तीन सार्वजनिक सभाओं – कृष्णानगर, पूर्व बर्धमान और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस द्वारा जारी सलाह के अनुसार, मालवाहक वाहन केवल विशिष्ट घंटों के दौरान ही शहर में प्रवेश करेंगे, जबकि अन्य वाहनों को पीएम की निर्धारित रैलियों के अनुसार प्रतिबंधित और डायवर्ट किए जाने की संभावना है।





More Stories
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त