गुडगाँव की स्टारी नाइट मैराथन और मिलेनियम सिटी रन मे छाए बीआरजी के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुडगाँव की स्टारी नाइट मैराथन और मिलेनियम सिटी रन मे छाए बीआरजी के धावक

-5 किमी में धर्मवीर, कृष्ण मूर्ति, अश्विन दहिया, चन्दन, देशराज, नरेन्द्र ने मारी बाजी -42 किलोमीटर में दूसरे स्थान पर रहे नरेन्द्र

दिल्ली एनसीआर/अनीशा चौहान/- गुरूग्राम में अरावली ट्रेल ब्लेज़र्स (एटीबी) द्वारा आयोजित स्टारी नाइट मैराथन का आठवां संस्करण शनिवार रात 20 अप्रैल को हुआ। जिसमे दिल्ली-एनसीआर में दौड़ने वाले सभी ग्रुपो से 3500 धावको ने बढचढ कर भाग लिया। जिसमें बीआरजी ग्रुप के धावकों ने लगभग सभी श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए पूरी तरह से छा गये।
        यह दौड दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एलिवेटिड रोड पर आयोजित हुई, प्रतिभागियों को इस प्रतिष्ठित मार्ग पर दौड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान हुआ। इस आयोजन में फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), साथ ही 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी श्रेणियां शामिल की गई।
मैराथन रात 9 बजे सुभाष चौक से शुरू होकर घमरोज टोल प्लाजा पर तक कराई गई। एटीबी के अनुसार, यह देश की सबसे बड़ी रात्रि दौड़ है। दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढाना है।

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 105 धावक मैदान पर उतरे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बीआरजी ग्रुप से सुनिल बेनीवाल, जसवीर जून, भोजराज ने लाइफ की पहली 42  किलोमीटर दौड सफलतापूर्वक पूरी की। नरेन्द्र जागडा ने 42 किलोमीटर दौड में आयु वर्ग मे दूसरा स्थान हासिल किया, देशराज ने 40$ 10 किलोमीटर में तृतीय स्थान, कृष्ण मूर्ति ने 5 किलोमीटर ओपन में तृतीय स्थान पर, वही प्रवीण सांगवान, दीपक छिल्लर, गुलाब सिंह ने 4 घंटे से कम समय मे दौड़ पूरी कर टीम बीआरजी के धावको का हौसला बढाया।
         नारी शक्ति में बीआरजी ग्रुप की महिलाओ में डा किरण छिल्लर, अंजुम कपूर, कोमल अरोड़ा, नीति भोला, निधि, पूनम अग्रवाल, पूनम वर्मा, संध्या भोला, सारिका शर्मा, उर्मिला डबास ने सफलतापूर्वक दौड पूरी कर समाज मे नारी शक्ति का प्रबल संदेश दिया।

वही धर्मवीर, प्रवीन सांगवान, दीपक विजयरन, अजय, अमनदीप, अमर नाथ, आरज़ू गिल, भोज राज, बह्म प्रकाश, दीपक, धैर्य, जसबीर हुडा, कौशल शर्मा कृष्ण, राकेश डबास लक्ष्य, लक्ष्मण, नरेंद्र, नवनीत सिंह, पी गिरीश कुमार, पुष्कर, रत्नम, राजेश कुमार, राजेश रघुवंशी, रामबीर जी, रमेश कुमार शर्मा, रणबीर सांगवान, रंजन अग्रवाल, रत्नेश सिंह, रविंदर दहिया, रोहित चहल, रोहतास कुमार, एस डिपिन नायर, संदीप, शैलेश बिडालिया, शलभ खरे, शरनम सिंह, सुभाष रावत, सुनील कुमार, सुनील सीकरी, सुरेंद्र गुलिया, त्रिलोक चंद, तुषार गौड़, वेद प्रकाश, विपिन तिवारी, विष्णु दत्त पन्त, अश्वनी ग्रोवर, सदीप दहिया, परदीप दहिया ने सफलतापूर्वक दौड पूरी कर बीआरजी की शक्ति का प्रदर्शन किया।
          वही रविवार सुबह गुडगाव में ही मिलेनियम सिटी हाफ मैराथन में बीआरजी से 20 धावको ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दीपक छिल्लर को अम्बेस्डर के रुप में आमंत्रित किया गया। बीआरजी ग्रुप से 5 किलोमीटर में अश्विन दहिया, ओपन वर्ग में प्रथम स्थान, धर्मवीर दूसरे स्थान व 45$ आयु वर्ग में पहले स्थान पर रहे। चंदन ओपन वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे, राजेश रघुवंशी 10 किमी 50$ आयु में चतुर्थ स्थान पर व
गुलाब सिंह 21 किलोमीटर में 9वें स्थान पर रहे।
          सभी विजेताओ को मोमटो और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। बहादुरगढ शहर के लोगो ने सभी विजेताओ को ढेर सारी शुभकामनाए दी आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर बहादुरगढ शहर का नाम रोशन करने की कामना की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox