भाजपा ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल- संजय सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल- संजय सिंह

-आप नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, बीजेपी पर लगाया शराब घोटाले का आरोप

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुए और जेल से बाहर आने के बाद उन्होने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।
          उन्होंने ये भी दावा किया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिश के तहत हुई है। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में जिन लोगों को आरोपियों के रूप में पकड़ा गया था, उन्होंने जब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया, ईडी ने उनके बयान को भरोसे लायक नहीं माना लेकिन जैसे ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम ले लिया उस बयान को मान लिया गया।
          उन लोगों के बयानों के आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। केजरीवाल ने सरकारी गवाह बन चुके आरोपियों का नाम अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया। पहला नाम संजय सिंह ने मगुंता रेड्डी का लिया और दूसरा नाम शरत रेड्डी का लिया।

दसवें बयान में आया केजरीवाल का नाम
सांसद संजय सिंह ने दावा किया, भाजपा नेता मगुंटा रेड्डी और उसके बेटे राघव मगुंटा इसमें शामिल हैं। इन्होंने दबाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया। इनके नौ बयानों में कहीं कुछ नहीं था जबकि दसवें बयान में अरविंद केजरीवाल का नाम आ जाता है। 16 जुलाई को इन्होंने बयान दिया और 18 जुलाई को उसकी जमानत हो गई। इनकी फोटो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और इसी फोटो के साथ वह टीडीपी से सांसद का चुनाव लड़ रहा है।
         संजय सिंह ने आगे कहा, इनके बाद नाम आता है शरत रेड्डी का। इनके 12 बयान लिए गए। शुरुआती बयानों में यह कहते रहे कि केजरीवाल को नहीं जानते। छह महीने जेल में रहा तो टूट गया।

शरत रेड्डी को कहा घोटालेबाज और ले लिए 55 करोड़ रुपये
केजरीवाल के खिलाफ बयान दे दिया। उनकी जमानत भी हो गई। भाजपा शरत रेड्डी को शराब का घोटालेबाज कहती है। लेकिन उसी ने 55 करोड़ रुपए भाजपा को दिया। 21 मार्च को जब साबित हो गया कि शराब घोटाला भाजपा ने किया है। रात को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
          आखिरी में संजय सिंह ने कहा, केजरीवाल एकदम बेदाग है। उन्हें उनके अच्छे कामों की सजा दी जा रही है। भाजपा का नारा है जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी।

जेल से रिहा होने के बाद गए मंदिर और गांधी समाधि
तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।
         फिर उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, जिस तरह से दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया, वह देश में ’तानाशाही’ की शुरुआत है।

संजय सिंह ने ये दावा भी किया
उन्होंने आगे कहा, ’वे अन्य मुख्यमंत्रियों को भी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत खतरनाक है और हमें इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी क्योंकि उस समय बोलने और रहने की आजादी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आजादी के 77 साल बाद अब वही स्थिति पैदा हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox