नई दिल्ली/लंदन/शिव कुमार यादव/- कई दशकों से पाकिस्तानी आतंकी साजिशों से जूझ रहे भारत ने अब हर मुद्दे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या अंतरराष्ट्रीय मंच, पाक को बेबाक तरीके से जवाब दिया जा रहा है। वहीं, पड़ोसी मुल्क में भारत के दुश्मनों का भी खात्मा हो रहा है। इसको लेकर अब ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने बड़ा दावा किया है और कहा कि इसके पीछे भारत का ही हाथ है। हालांकि भारत सरकार ने ब्रिटिश मीडिया के दावे को सिरे से खारिज कर दिया हैं।

ब्रिटिश अखबार का दावा, पीएम मोदी दे रहे ऑर्डर
ब्रिटिश अखबार ने दावा किया कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का इसके पीछे हाथ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय पीएम मोदी ही इसके ऑर्डर दे रहे हैं, क्योंकि रॉ का कंट्रोल उन्ही के पास होता है। दावा ये भी किया गया कि सरकार उन दुश्मनों का विदेशों में खात्मा कर रही है, जो भारत के लिए खतरा है।
भारत सरकार ने किया इनकार
ब्रिटिश मीडिया के दावों को भारत सरकार ने खारिज किया है। सरकार ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारत कभी लक्षित हताएं नहीं करता है।
पुलवामा का लिया जा रहा बदला
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक साहसी दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में ये ऑपरेशन चलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 के बाद से पाकिस्तान में लगभग 20 हत्याएं हुई हैं, जिन्हें अज्ञात बंदूकधारियों ने अंजाम दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2022 में कराची में गोलीबारी को अंजाम देने के लिए अफगान नागरिकों को कथित तौर पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया था। वे सीमा पार भाग गए, लेकिन उनके आकाओं को बाद में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया। जैश-ए-मोहम्मद कमांडर शाहिद लतीफ को भी पाकिस्तान में मरवाया गया।
यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने पाया कि हत्यारे को लतीफ का पता लगाने के लिए एक गुप्त भारतीय एजेंट द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये दिए गए थे।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत