गंगा नदी पर बन रहे पुल के बीम गिरे, कोई हताहत नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गंगा नदी पर बन रहे पुल के बीम गिरे, कोई हताहत नही

-अखिलेश बोले- भाजपा ने ठेकेदार से चुनावी चंदे में कितना लिया

गजरौला/यूपी/शिव कुमार यादव/- गजरौला से अमरोहा के गांव वीरामपुर तक गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल के दो बीम भरभराकर गिर गए। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ है लेकिन पुल के गिरने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि भाजपा ने ठेकेदार से चुनावी चंदे में कितना लिया। वहीं  निर्माण का काम करने वाली कंपनी बीम को सही करने में जुटी हुई है। पुल कि गिरने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की।

         इस पुल का निर्माण गजरौला से अमरोहा के गांव वीरामपुर तक गंगा नदी पर 83 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन पुल के तीन बीम भरभरा कर गिर गए जिसमें से एक बीम नीचे गिर कर धराशाई हो गया, जबकि एक बीम टेढ़ा हो गया है।
          बीम गिरने के बारे में जानकारी देते हुए डीएम सीपी सिंह ने कहा कि इस पुल का निर्माण सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की निगरानी में किया जा रहा है। पुल के बीम गिरने का कारण आंधी-तूफान हो सकता है। निर्माण का काम करने वाली कंपनी बीम को सही करने में जुटी हुई है। वहीं, डीएम ने घटिया निर्माण के आरोपों को गलत ठहराया है।

अखिलेश ने साधा निशाना
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जनता पूछ रही है भाजपा ने ठेके के बदले में जो ‘चुनावी चंदा’ लिया है।

उसमें उस ठेकेदार ने कितना दिया, जिसके द्वारा बुलंदशहर में गंगा जी पर बनाया जा रहा पुल, बनने के दौरान ही टूट कर गिर गया? काम की गुणवत्ता से खिलवाड़ करके भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox