सर्वोच्च स्तर पर पंहुचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्वोच्च स्तर पर पंहुचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

-22 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में 642.631 अरब डॉलर पंहुचा, चीन हुआ परेशान!

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मार्च को खत्‍म हुए हफ्ते में 14 करोड़ डॉलर बढ़कर 642.631 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पंहुच गया।  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से यह जानकारी दी गई। यह लगातार पांचवां हफ्ता है जब देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। इससे एक हफ्ते पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.39 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 642.49 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्राभंडार 642.45 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विदेशी मुद्रा भंडार में शाम‍लि होते हैं ये सभी
वैशि्‍व‍क गतिविधियों के कारण बढ़ रहे दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए पूंजी भंडार का उपयोग किया है। इससे मुद्रा भंडार में थोड़ी कमी आई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च को खत्‍म हुए हफ्ते में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 12.3 करोड़ डॉलर घटकर 568.38 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के बारे में विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

सोने का आरक्षित भंडार 34.7 करोड़ डॉलर बढ़ा
आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान सोने का आरक्षित भंडार का मूल्य 34.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.48 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार 5.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.219 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के अनुसार समीक्षाधीन हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.662 अरब डॉलर हो गई।

चीन हुआ परेशान!
चीन की ग्रोथ रेट लगातार नीचे जा रही है. कोव‍डि महामारी के बाद चीन की बढ़ती बुजुर्ग आबादी और नीचे जाता रि‍यल एस्‍टेट मार्केट चिंता का कारण बना हुआ है। दूसरी तरफ भारत का लगातार बढ़ता वि‍देशी मुद्रा भंडार उसे और परेशान कर रहा है। हालांकि अभी भी चीन के पास दुन‍यि का सबसे ज्‍यादा वि‍देशी मुद्रा भंडार है। लेकि‍न पि‍छले कुछ समय से उसके वि‍देशी मुद्रा भंडार में गि‍रावट देखी जा रही है। फरवरी 2024 तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 3.225 ट्रिलियन डॉलर था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox