प्रियंका रेड्डी के हत्यारों को दो फांसी -पार्षद नीलम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रियंका रेड्डी के हत्यारों को दो फांसी -पार्षद नीलम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- निर्भया कांड के बाद अब हैदराबाद में डाक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के मामले ने एक बार फिर देश को झकझोर कर रख दिया है। एक बार फिर पूरे देश की आधी आबादी यह सोचने पर मजबूर है कि आज भी वह सुरक्षित नही है। पूरे देश मंे निर्भया के साथ-साथ डा. प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने के लिए चल रही मुहिम के तहत नजफगढ़ में भी दिचाऊं कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने एक श्रद्धाजंली सभा का आयोजन कर सैंकड़ों महिलाओं के साथ डा. प्रिंयका रेड्डी को श्रद्धाजंली देते हुए उनके हत्यारों को फांसी की सजा देने की केंद्र सरकार से मांग की। इस मौके पर उन्होने डीसीपी व डीसी से नजफगढ़ देहात में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की समिक्षा करने का भी आग्रह किया।

डा. प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजली देते हुए दिचाऊं कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान

पूर्व विधायक स्व. भरत सिंह कार्यालय में श्रद्धांजली सभा मे महिलाओं संबोधित करते हुए पार्षद नीलम सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी महिलाओं की कोई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नही है। आज भी महिलाओं के साथ दरिंदगी हो रही है और सरकार के पास इसका कोई जवाब नही है। उन्होने कहा कि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का नारा अब काम का नही रहा है। अब सुरक्षा बढ़ाओं-बेटी बचाओं का नारा आना चाहिए। उन्होने कहा कि सभी महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाईसेंस लेना चाहिए और जो भी उसके साथ दुराचार की कोशिश करे उसे वहीं खत्म कर दे। तभी दुराचारियों को समझ में आयेगा और बेटियांे की तरफ कोई नजर नही उठा पायेगा। उन्होने कहा कि सरकार को अभी भी इस दिशा मंे ज्यादा काम करना होगा। उन्होने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि महिलाओ के लिए आप जरूर कुछ करे ताकि देश की बेटियां भी सुरक्षित व आजादी मे सांस ले सकें।

क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने मोमबती जलाकर व पुष्प अर्पित कर डा. प्रियंका रेड्डी को अपनी श्रद्धांजली दी

इस अवसर पर कजाकिस्तान में चिकित्सक की पढ़ाई कर रही ज्योति नांदल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से विदेशों में देश का नाम तो खराब होता ही है साथ हिन्दूस्तानियों को भी शर्मशार होना पड़ता है। सरकार को ऐसे जघन्य कुकृत्य करने वाले अपराधियों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए। डा. प्रियंका रेड्डी मामले में भी उन्होने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद व बाहुबली नेता कृष्ण पहलवान ने भी अपनी श्रद्धाजंली दी और कहा कि मोदी जी चाहे तो सबकुछ हो सकता है। उन्हे बेटियों की सुरक्षा के लिए भी कड़ा कदम उठाना चाहिए ताकि कोई उनकी तरफ आंख उठाकर भी नही देख सके। उनके साथ-साथ क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने मोमबती जलाकर व पुष्प अर्पित कर डा. प्रियंका रेड्डी को अपनी श्रद्धांजली दी और उन्हे न्याय दिलाने के लिए सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox