द्वारका जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

-द्वारका जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को दिल्ली के जनकपुरी से गिरफ्तार किया है। समीर कोहली अपनी वारदातों को अंजाम देने के बाद स्थान बदलकर रहता था।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया की एएटीएस टीम को एक आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो खुद पर लगे मुकदमों से बचने के लिए स्थान बदलकर रहता था। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सहित एएटीएस प्रभारी कमलेश कुमार, एचसी संदीप, एचसी राजेश कुमार की देख रेख में किया गया। सूचना के मुताबिक टीम ने आरोपी व्यक्ति समीर को गिरफ्तार करने के लिए  क्षेत्र का विश्लेषण किया। गुप्त मुखबिरों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति जिला केन्द्र जनकपुरी में किसी से मिलने आएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने समीर को जनकपुरी में गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीर कोहली बताया और वह उत्तम नगर का निवासी है। उस पर हो रहे मुकदमे से बचने के लिए वह स्थान बदलकर रहता था ताकि अपनी सजा से बच सके। समीर की गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड के लिए भेजा गया और टीम आरोपी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य कई अपराधों का खुलासा होने की संभावना बता रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox