नायब सैनी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नायब सैनी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

-हरियाणा में नायब सैनी कैबिनेट में मंत्रियों संख्या कुल 13 हुई

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में काफी जद्दोजहद के बाद आखिर नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। मंगलवार को नायब सैनी मंत्रिमंडल में 8 मंत्रियों ने शपथ ली जिसे मिलाकर अब सैनी मंत्रिमंडल में कुल 13 मंत्री हो गये है।

बीते दिनों मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने नायब सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया। वहीं फ्लोर टेस्ट में भी नायब सिंह को बहुमत मिला, जिसके बाद से नायब सिंह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने। सीएम बनने के बाद आज प्रदेश में नायब सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। आज आठ विधायकों ने शपथ ली है। वहीं पिछली बार 5 कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। इस तरह से अब नायब कैबिनेट में कुल 13 मंत्री बनाए जा चुके हैं।

इन लोगों ने ली शपथ-
1
हिसार से विधायक कमल गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ है। ये दो बार के विधायक भी रह चुके हैं।

2
सैनी कैबिनेट में पहली महिला मंत्री बनी सीमा त्रिखा। ये बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। पिछले दो बार से विधायक हैं सीमा त्रिखा। सीमा पंजाबी कोटे से मंत्री बनीं हैं। सीमा त्रिखा मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुकी हैं।

3
महिपाल ढांडा ने भी नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। ढांडा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। ढांडा पानीपत ग्रामीण से दो बार के विधायक हैं। ये किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


4
असीम गोयल भी नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में मंत्री बने। उन्होंने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। बता दें कि नायब सिंह अंबाला से विधायक हैं।

5
अभय सिंह यादव भी नायब कैबिनेट में शपथ ले रहे हैं। बता दें कि अभय सिंह यादव नांगल चौधरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। अभय सिंह रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्होंने दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है और विधायक बने हैं।

6
सुभाष सुधा ने भी नायब कैबिनेट में शपथ ली है। वह थानेसर विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बेहद करीबी माने जातें हैं सुभाष सुधा।

7
विशंभर सिंह वाल्मिकी ने भी शपथ ले ली है। विशंभर सिंह हरियाणा की बवानीखेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। विशंभर सिंह 2014 और 2019 के चुनावों में जीत कर विधायक चुने जा चुके हैं।

8
संजय सिंह का नाम भी अब नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में शुमार हो गया है। संजय सिंह सोहना विधानसभा सीट से विधायक हैं।

संजय सिंह, पूर्व मंत्री सूरजपाल सिंह के बेटे हैं। इसके साथ ही ये बीजेपी के कद्दावर नेताओं की लिस्ट में आते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox