
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को दिल्ली के जनकपुरी से गिरफ्तार किया है। समीर कोहली अपनी वारदातों को अंजाम देने के बाद स्थान बदलकर रहता था।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया की एएटीएस टीम को एक आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो खुद पर लगे मुकदमों से बचने के लिए स्थान बदलकर रहता था। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सहित एएटीएस प्रभारी कमलेश कुमार, एचसी संदीप, एचसी राजेश कुमार की देख रेख में किया गया। सूचना के मुताबिक टीम ने आरोपी व्यक्ति समीर को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र का विश्लेषण किया। गुप्त मुखबिरों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति जिला केन्द्र जनकपुरी में किसी से मिलने आएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने समीर को जनकपुरी में गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीर कोहली बताया और वह उत्तम नगर का निवासी है। उस पर हो रहे मुकदमे से बचने के लिए वह स्थान बदलकर रहता था ताकि अपनी सजा से बच सके। समीर की गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड के लिए भेजा गया और टीम आरोपी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य कई अपराधों का खुलासा होने की संभावना बता रही है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड