द्वारका जिला पुलिस ने एक खतरनाक ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने एक खतरनाक ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार

-पुलिस ने चोर से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की पीएस टीम ने एक कुख्यात चोर को डस्ट लैंड सेक्टर-3 द्वारका से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी व्यक्ति से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया आरोपी व्यक्ति प्रमोद पर पहले से ही स्नैचिंग, अवैध हथियार, सेंधमारी, चोरी और डकैती के 39 मामले दर्ज हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि बिंदापुर थाने की पीएस टीम को एक ऑटो-लिफ्टर की गुप्त सूचना मिली, जो क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ गलत इरादे से घूम रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी,  डकैती के मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने नियंत्रण टीम का गठन किया हुआ है। सूचना के मुताबिक इंस्पेक्टर की देखरेख में एचसी राजू राम, एचसी योग राज, एचसी सुनील, एचसी मुकेश, सीटी राजेश और सीटी संदीप की एक समर्पित टीम तैयार की गई। आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीम ने आदेश अनुसार एक्शन लिया और बताए गए क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए गुप्त मुखबिरों को भी काम पर लगाया गया। पुलिस ने सार्वजनिक लोगों से भी पूछताछ की और अवैध हथियार, गोला-बारूदो के साथ घूम रहा आरोपी व्यक्ति को उसी समय द्वारका सेक्टर-3 डस्ट लैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक जिंदा कारतूस और एक पिस्टल बरामद हुआ। जिस बाइक पर वो घूम रहा था, वह भी चोरी की थी। पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम प्रमोद उर्फ गोलू बताया। उसने अपने अपराधों का खुलासा करते हुए बताया कि वह क्षेत्र में अपना दबदबा बनाना चाहता है। इसलिए अवैध हथियार, गोली-बारूदो के साथ घूमता था। वह लोगों में अपना डर फैलाना चाहता था। पुलिस ने मामले को बिंदापुर थाने में दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी ताकि अन्य मामलों का खुलासा हो सके

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox