ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी इम्पलाइज वाइस चांसलर्स कप टी-20 क्रिकेट ख़िताब पर एमडीयू का कब्जा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी इम्पलाइज वाइस चांसलर्स कप टी-20 क्रिकेट ख़िताब पर एमडीयू का कब्जा

अनूप कुमार सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कर्मियों की क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर की शिवाजी यूनिवर्सिटी में चल रही 17वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी इम्पलाइज वाइस चांसलर्स कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। एमडीयू की टीम ने आज फाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 20 रन से हराते हुए इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।  एमडीयू के दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।               इस राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एमडीयू की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नरेंद्र कुमार और गौरव दुरेजा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 89 रनों की ओपनिंग सांझेदारी की। नरेंद्र कुमार के 42 रन तथा गौरव के 49 रनों की बदौलत एमडीयू की टीम ने 20 ओवर में 141 रन बनाए। कप्तान राज, दीपक कुमार, राजेश शर्मा व ऋषि सैनी ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की।          142 रन का पीछा करने उतरी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम शुरू से ही दबाव में दिखी। एमडीयू की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पटियाला के बल्लेबाज असहज दिखे और पूरी टीम 121 रनों पर आल आउट हो गयी।            एमडीयू की और से गेंदबाज दीपक कुमार ने 3 विकेट, पंकज नैन ने 2 विकेट, ऋषि सैनी ने 2 विकेट, राज ने 2 विकेट तथा नरेंद्र कुमार ने 1 विकेट लिए। एमडीयू ने 20  रनों से यह मैच जीतते हुए ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। एमडीयू खिलाड़ी राजेश शर्मा, महिपाल फौगाट, समीर दहिया, रामबीर राणा, योगेन्द्र सिवाच, प्रवीन कुमार व राजेश कुमार ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई।      एमडीयू के नरेंद्र कुमार को टूर्नामेंट का बेस्ट बैट्समैन और दीपक कुमार को बेस्ट बॉलर चुना गया।एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान कुलवंत मलिक समेत विवि अधिकारियों एवं कर्मियों ने एमडीयू की इस जीत पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बता दें कि इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिया में देश भर के 20 विश्विद्यालयों के कर्मियों की टीमों ने भाग लिया। एमडीयू की टीम इस प्रतियोगिया के अपने सभी 7 मैच जीतते हुए अजेय रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox