मानसी शर्मा / – नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने की घोषणा के बाद से ही यूपी में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया. पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद् कर दी गईं और छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है. मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है.
यूपी पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि सीएए लागू होने की घोषणा के बाद से ही यूपी में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. डीजीपी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं और छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है.
उन्होंने कहा कि हमें सीएए लागू होने की जानकारी पहले से ही थी, इसलिए हम पहले से ही तैयार थे. इससे जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स जैसे धार्मिक नेता, पीस कमेटी, डिजिटल वालंटियर्स और सिविल डिफेंस के लोगों से लगातार वार्ता चल रही थी. डीजीपी ने कहा कि सभी धार्मिक नेताओं ने अधिसूचना जारी होने के बाद सकारात्मक टिप्पणी की है और हम लोग ऐहतियात बरत रहे हैं. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 179 कंपनी पीएसी और 100 कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई हैं.


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे