CAA लागू होने के बाद UP में हाई अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CAA लागू होने के बाद UP में हाई अलर्ट

मानसी शर्मा / –  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने की घोषणा के बाद से ही यूपी में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया. पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद् कर दी गईं और छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है. मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है.

यूपी पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि सीएए लागू होने की घोषणा के बाद से ही यूपी में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. डीजीपी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं और छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है.

उन्होंने कहा कि हमें सीएए लागू होने की जानकारी पहले से ही थी, इसलिए हम पहले से ही तैयार थे. इससे जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स जैसे धार्मिक नेता, पीस कमेटी, डिजिटल वालंटियर्स और सिविल डिफेंस के लोगों से लगातार वार्ता चल रही थी. डीजीपी ने कहा कि सभी धार्मिक नेताओं ने अधिसूचना जारी होने के बाद सकारात्मक टिप्पणी की है और हम लोग ऐहतियात बरत रहे हैं. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 179 कंपनी पीएसी और 100 कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox