भारत में होगा अगली ‘मिस वर्ल्ड’ का चुनाव, जानें कब और कहां देखें ब्यूटी पेजेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में होगा अगली ‘मिस वर्ल्ड’ का चुनाव, जानें कब और कहां देखें ब्यूटी पेजेंट

मानसी शर्मा / – दुनियाभर को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वो पल आ गया है।  शनिवार को मिस वर्ल्ड 2024को आयोजित किया जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ाने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। बता दें, इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में किया जाएगा। चलिए जानते हैं, 71st ब्यूटी पीजेंट को आप कब और कहां देख सकते हैं।

कहां हो रहा है आयोजन?

28 साल बाद मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन भारत में हो रहा है। साल 1996 में भारत को ऐसा अवसर हाथ लगा था। मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन भारत के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। बता दें, पोलैंड से ताल्लुक रखने वाली पिछले कॉन्टेस्ट की विनर कैरोलिना बिलावस्का इस साल की विजेता के सिर ताज सजाएंगी। 9 मार्च 2024, शनिवार को मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन शाम को 7:30 PM पर शुरू होगा।

इन स्टार्स की होगी खास परफॉर्मेंस

अगर आप घर बैठे इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप मिस वर्ल्ड की ऑफिशिय वेबसाइट www.missworld.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस इवेंट को शाम 7:30 बजे से सोनी लिव पर भी देख सकते हैं। मिस वर्ल्ड 2024को होस्ट करण जौहर करने वाले हैं। इसके साथ कई इंडियन स्टार्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इसमें टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़ और शान जैसे पॉपुलर स्टार्स के नाम शामिल हैं।

ये स्टार्स करेंगे जज

इस प्रतियोगिता के जज पैनल में देश के अलग-अलग दिग्गज पर्सनालिटीज शामिल हैं। इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सोशल वर्कर अमृता फणनवीस, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जुलिया मोर्ले, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और कृति सेनन का नाम शामिल है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox