बम बम भोले से गूंज उठे द्वारका व नजफगढ़ के शिवालय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बम बम भोले से गूंज उठे द्वारका व नजफगढ़ के शिवालय

-महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के नजफगढ़ देहात व एशिया की उपनगरी द्वारका में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारे देखी गई। दंपति व नव दंपति ने शिव मंदिरों में जाकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही अनेकों मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जिसके चलते पुलिस प्रशासन को शांति बनाये रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

           द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार सी वन ब्लॉक के सोलंकी शिव मंदिर में महा शिवरात्रि के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शुक्रवार अहले सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक व मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ मंदिर जाकर शिव जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सोलंकी ने कहा कि मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि हमारे क्षेत्र में सभी लोग स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा किसी को भी किसी प्रकार का कष्ठ न रहे।

         वहीं नजफगढ़ के पंचायती शिव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग अपने ईष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह के व्यंजनों व फलों के साथ जलाभिषेक कर बम-बम भोले का जयघोष कर रहे थे। लोगों का कहना है कि जब बात सनातन की चलती है तो भगवान शिव उसमें सबसे आराध्य है और पूरे भारत में भगवान शिव की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ की जाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox