महरौली सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर विजिलेंस ने मारा छापा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महरौली सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर विजिलेंस ने मारा छापा

-छापे के बाद एक्शन में दिखा विशेष सतर्कता विभाग, पूर्व सब रजिस्ट्रार सोमबीर सिंह को किया निलंबित -सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अन्य अधिकारियों व एक थानाध्यक्ष पर भी गिर सकती है गाज

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महरौली स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर विजिलेंस द्वारा छापे मारे जाने के बाद बृहस्पतिवार को विशेष सतर्कता विभाग के सचिव ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व सब रजिस्ट्रार सोमबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दक्षिण जिला के रेवेन्यू विभाग में तैनात एडीएम अंकित कुमार अग्रवाल का ट्रांसफर कर दिया गया है। सोमबीर सिंह की तैनाती वर्तमान में शिक्षा विभाग में थी।
         बता दें कि सोमबीर सिंह पांच साल तक महरौली स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बतौर सब रजिस्ट्रार तैनात रहे थे। आरोप है कि वर्तमान में भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सक्रिय अधिकतर दलाल उन्हीं के एजेंट हैं। इसके साथ ही सब रजिस्ट्रार कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की विजिलेंस टीम द्वारा उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द इस मामले में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कई अन्य अधिकारियों व वसंतकुंज साउथ थाने के एसएचओ पर भी गाज गिर सकती है। जिस फार्म हाउस की बिक्री में फर्जीवाड़ा किए जाने को लेकर मंत्रालयों व संबंधित विभागों से शिकायत की गई है, उसके मालिक सतीश गोगिया द्वारा उक्त फार्म हाउस को पहले तीन अन्य लोगों को बेचने के लिए सौदेबाजी कर उनसे भी करोड़ों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है।
            बताया जा रहा है कि फार्म हाउस मालिक के साथ फर्जीवाड़े में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पूर्व व वर्तमान अधिकारियों के अलावा वसंतकुंज थाने के एसएचओ भी शामिल थे। शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि सतीश गोगिया ने लोगों को ठगने के लिए नायाब तरीका अपना रखा है। ये अपने फार्म हाउस का सौदा कर नकद रकम ऐंठने के बाद एग्रीमेंट को रद कर सारा पैसा गबन कर जाते हैं। मोटी रकम होने के कारण कोई पीड़ित इसकी शिकायत किसी एजेंसी के पास खुद फंस जाने की आशंका के कारण नहीं कर पाता। तीन लोगों से सतीश गोगिया द्वारा ठगी करने की बात सामने आई है।
           पीड़ितों द्वारा पैसा लौटाने के लिए दबाव बनाने पर इन्होंने एग्रीमेंट को कोर्ट में ले जाने की धमकी दी, जिससे सभी ने चुप्पी साध ली लेकिन इस महिला से ठगी करना गोगिया को भारी पड़ गया। 23 फरवरी को सेलडीड रजिस्ट्रेशन कराने के बाद विक्रेता डा. मोनिका गोगिया (पत्नी सतीश गोगिया) ने सब रजिस्ट्रार के पास मनगढ़ंत शिकायत देकर कहा कि उन्हें पूरी रकम नहीं मिली है। जबकि पूरी पैमेंट लेने के बाद मोनिका खुद सेलडीड रजिस्ट्रेशन के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची थी। दस्तावेज में गवाह उनका बेटा भी है। इस गोरखधंधे में वसंतकुंज थाने के एसएचओ की संलिप्तता का पता चलने पर डीसीपी दक्षिण पश्चिम जिला रोहित मीणा से शिकायत करने पर उन्होंने भी जांच के निर्देश दिए हैं। गोगिया का ठिकाना दुबई में भी है। जब भी कोई जांच होती है तो वह दुबई भाग जाते हैं। दुबई में छिपे महादेव एप के फरार आरोपित से गोगिया के नजदीकी संबंध होने की बात बताई जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox