हम लोगों से गलती हुई’, Jan Vishwas Rally के दौरान ऐसा क्यों बोले लालू यादव?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हम लोगों से गलती हुई’, Jan Vishwas Rally के दौरान ऐसा क्यों बोले लालू यादव?

मानसी शर्मा /- राजधानी पटना में रविवार (3 फरवरी) को आयोजित जनविश्वास रैली  में लाखों की भीड़ जुटी। इंडी गठबंधन की इस रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सपा प्रमुख अखिलेश यादव  समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
वहीं, RJD सुप्रीमो लालू यादव के भाषण सुनने के लिए भीड़ काफी उत्साहित दिखी। लालू यादव ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा।

लालू यादव ने सभी का धन्यवाद किया
लालू यादव ने भाषण के दौरान वहां मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी जब जनविश्वास यात्रा पर थे व पूरे बिहार का दौरा कर रहे थे तब आप लोगों से कह रहे थे कि रैली में आइएगा, पापा ने बुलाया है। लाखों की संख्या में आप लोग आए हैं, सभी को धन्यवाद।’

PM मोदी हिंदू नहीं है-लालू यादव
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहा कि ‘मोदी क्या है, क्या चीज है? मोदी परिवारवाद पर बोलते हैं, यह बताओ मोदी जी आपको संतान क्यों नहीं हुआ? तुम्हारे पास परिवार नहीं है। मोदी तुम हिंदू भी नहीं है। किसी की मां मरती है तो बेटा बाल अपना छिलवाता है। तुम क्यों नहीं छिलवाए? जब तुम्हारी मां का निधन हुआ।’

हम लोगों से गलती हुई
लालू यादव ने संबोधन में आगे कहा कि जो बिहार फैसला लेता है वही देश के लोग अनुकरण करते हैं। तेजस्वी महागठबंधन सरकार के दौरान लाखों रोजगार दिया, हम रोज पूछते पूछते थे आज कितना रोजगार दिया? तेजस्वी अच्छा काम किया। 2017 में जब नीतीश महागठबंधन से एनडीए में गए थे तो नीतीश को हम गाली नहीं दिए। हम कहे थे पलटूराम है। इसके बाद हम उनको फिर महागठबंधन में दोबारा लिए। हम लोग से गलती हुई।’

दिल्ली पर हम लोगों को कब्जा करना है’
लालू यादव ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि रैली में इतनी भीड़ को देखकर नीतीश को न जाने कौन-कौन सी बीमारी हो जाएगी। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जनता से वादा किया था कि जब उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खातों में 15-15 लाख रूपए आएंगे।

लेकिन पैसे नहीं आए। पीएम मोदी ने सब को ठेंगा दिखा दिया। लालू यादव ने आगे कहा कि सब मिलकर विपक्षी दल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे व मोदी को विदा करेंगे। दिल्ली पर हम लोगों को कब्जा करना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox