
मानसी शर्मा / – दिल्ली के वित्त मंत्री आतिशी अंदाज साल 2024-25 का बजट पेश कर रहे हैं।लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राह पर चलते हुए केजरीवाल भी लाडली बहन योजना लेकर आए हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश करते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। आतिशी ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को 2024-25 का वार्षिक बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार 18 साल से अधिक उम्र की दिल्ली की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी, उन्होंने कहा कि आप सरकार ने इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
आतिशी ने कहा, ”मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत अरविंद केजरीवाल सरकार 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देगी ताकि वे किताबें खरीदने जैसे छोटे-मोटे खर्चों को पूरा कर सकें।” आतिशी ने कहा, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए इस योजना को लाने का फैसला किया।
76 हजार करोड़ का बजट पेश
इस बीच दिल्ली सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि बजट राम राज्य पर आधारित है जो शहर के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करता है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के हस्तक्षेप के कारण 2014-15 में बजट का आकार 30,940 करोड़ रुपये से बढ़कर 76,000 करोड़ रुपये हो गया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,